फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The cold shivered, nothing worked before melting

Ghazipur News: ठंड ने कं पकंपाया, गलन के आगे कुछ काम न आया

Wed, 04 Jan 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The cold shivered, nothing worked before melting
ठंड के तेवर बढ़ने लगे हैं। बुधवार को कड़ाके की ठंड के चलते बाहर की कौन कहे घर के भीतर भी ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट गई। इससे बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव का सहारा लिया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। सर्द हवाओं और गलन के जोर से ब्लोअर और रूम हीटर की मांग एक सप्ताह में बढ़ गई है। प्रतिदिन 25 से 30 पीस की बिक्री हो रही है। यहीं स्थिति लकड़ी के साथ-साफ बुरादा की भी है। सामान्य दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन दो क्विंटल लकड़ी की बिक्री हो रही है। जबकि ठंड के चलते वायरल बुखार और सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन इस बीमारी से 60 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखाई पड़ रही है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बीते चार दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। हाड़कंपाने वाली सर्दी से जहां आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है वहीं इसका असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन भर बदली छाई रह रही है। शाम तीन बजे के बाद सर्द हवाओं के चलने से गलन में इजाफा हो जा रहा है। गलन एवं सर्द हवा के प्रभाव के कारण सामान्य दिनों में गुलजार रहने वाले शहर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर रात के सात बजे के बाद सन्नाटा पसर गया। घर से बाहर वे ही लोग दिखे जिन्हें कोई जरूरी काम था।
विज्ञापन

इधर इलेक्ट्रानिक दुकानों पर ब्लोअर और रूम हीटर की मांग बढ़ गई है। एक हजार से तीन हजार तक मिलने वाले ब्लोअर और रूम हीटर की बिक्री हो रही है। दुकानदार राज ने बताया कि इस बार ठंड में पहले की ठंड से ब्लोअर और रूम हीटर की खरीद बढ़ गई है। वहीं लकड़ी व्यापारी नारायण तिवारी ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा दो क्विंटल लकड़ी की खरीद प्रतिदिन बढ़ी है। लोग लकड़ी के साथ बुरादे की भी खरीद कर रहे हैं। बिक्री से दुकानदारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। लोग राहत पाने के लिए विभिन्न जुगत करने में जुटे हुए हैं। इधर प्रतिदिन जिला अस्पताल में वायरल बुखार और सर्दी से बीमार 60 से 70 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि ठंड अधिक पड़ रही है। ऐसे में एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री
गाजीपुर। ठंड के दौरान यात्रियों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के इंतजार में वे ठिठुरते दिखाई पड़े। इधर सिटी स्टेशन परिसर में जल रहे अलाव से निजात पाने का प्रयास करते रहे। यहीं हाल जिला अस्पताल परिसर में देखा गया। साथ ही शहर एवं अन्य स्थानों पर जल रहे अलाव के सहारे लोग बचते दिखाई पड़े। ऐसे में नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे ठंड से लोगों का बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed