फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The CM will stay in the district for three hours and will participate in various programs.

Ghazipur News: जिले में तीन घंटे रहेंगे सीएम,विविध कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Sat, 11 Oct 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The CM will stay in the district for three hours and will participate in various programs.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में तीन घंटा प्रवास करेंगे। इस दौरान वे हथियाराम मठ व भुड़कुड़ा मठ में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही दर्शन पूजन, प्रबुद्धजनों से संवाद और महंत श्री रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के निजी सचिव देवेन्द्र सिंह चौहान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीएम शनिवार को 11:35 बजे भदोही के भिकारीपुर खेल मैदान में बने हेलीपैड से हथियाराम मठ के लिए रवाना होंगे। दिन में 12:10 बजे कार से हथियाराम मठ के लिए रवाना होगें। दिन में 12:15 बजे मां सिद्धिदात्री मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजन के बाद दिन में 12:30 से 1:10 बजे के बीच मठ परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद दिन में 1:35 बजे हथियाराम मठ में बने हेलीपैड से श्री रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के लिए हैलिकॉप्टर से रवाना होगें। दिन में 1:45 बजे से दिन में 1:55 के बीच महंत श्री रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण के बाद 1:55 बजे भुड़कुड़ा मठ के कार से रवाना होंगे। इसके बाद दिन में दो बजे भुड़कुड़ा मठ में दर्शन पूजन के बाद श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा पहुंचकर प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। अंत में दिन में 3:15बजे कॉलेज में बने हेलिपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed