{"_id":"39f8fe060db1d6df3df103992ec9b62b","slug":"the-clerk-found-the-body-thrown-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर स्थित जूनियर हाईस्कूल के क्लर्क विवेक गुप्ता (32) की गुरुवार सुबह भदौरा छोटी पुलिया के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। विवेक बुधवार से लापता थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया है। दिलदारनगर बाजार निवासी विवेक गुप्ता (32) पुत्र विजेंद्र गुप्ता जूनियर हाईस्कूल दिलदारनगर में क्लर्क के पद पर तैनात थे। बुधवार को बीआरसी भदौरा में बैठक थी। इसमें हिस्सा लेने के लिए एमडीएम की प्रगति रिपोर्ट लेकर
बुधवार सुबह 10 बजे भदौरा बीआरसी पहुंचे थे। वहां एमडीएम की प्रगति रिपोर्ट जमा कर लगभग ढाई बजे अपने घर के लिए निकले लेकिन घर नहीं पहुंचे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन
उन्होंने सगे संबंधियों से फोन कर विवेक के बारे में पूछताछ की। बताया कि बैठक में हिस्सा लेने गए विवेक अभी घर नहीं पहुंचे हैं। विवेक का मोबाइल रिसीव नहीं होने के कारण घरवालों की अनहोनी की आशंका हुई। तलाश चल ही रही
थी कि गुरुवार की सुबह भदौरा के छोटी पुलिया के पास नहर के किनारे एक युवक का शव पाया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मृतक की शिनाख्त विवेक गुप्ता के रूप में हुई। स्थानीय
लोगों ने विवेक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। गहमर थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। विवेक के कान से खून निकल रहा था। विवेक की मौत से
परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।