फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The city will look at key locations RO

शहर के प्रमुख स्थानों पर लगेगा आरओ

Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The city will look at key locations RO
पालिका बोर्ड की बैठक - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर। शहर में आने वाले लोगों को अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। नगर पालिका परिषद उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने जा रही है। पालिका परिषद के बोर्ड के सदस्यों की बैठक में मंगलवार को इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर आरओ लगाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। यही नहीं पत्रकार भवन के निर्माण के लिए जमीन तलाशने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक पालिका के सभागार में हुई। इस दौरान सात बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बताया गया कि 31 मार्च को पार्किंग शुल्क की नीलामी की जाएगी। शहर में कराए जाने वाले 265 कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उपस्थित सभासदों से 30-30 लाख के विकास कार्य कराने के संबंध में प्रस्ताव मांगा। शहर में स्थित पार्कों और पोखरियों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पिछले छह महीने में पालिका क्षेत्र में कराए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। कार्यों में खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव, कर अधीक्षक विजयशंकर, सभासद संजय सिंह, पारस, पिंकी कनौजिया, संदीप श्रीवास्तव, राजन सिंह, फिरोज जमाल, दिनेश यादव, ओपी यादव, रणजीत यादव, आशुतोष गुप्ता, सरिता गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय के लिए भवन की व्यवस्था करने के नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के आश्वासन का पत्रकारों ने स्वागत किया तथा आभार जताया। इस दौरान रोडवेज स्थित लालबहादुर शास्त्री पुस्तकालय के पास खाली पड़ी जमीन पर पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय भवन के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे एसोसिएशन के संरक्षक गुलाब राय, अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय, महामंत्री चंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष के  प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर सभासद संजय सिंह, संदीप  श्रीवास्तव, पूजा,  सुनीता, दिनेश सिंह यादव, रणजीत सिंह, राजन सिंह,  आशुतोष पांडेय, भोलू  तिवारी, रविकांत पांडेय, सूर्यवीर सिंह, अजय शंकर  तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed