फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A large number of patients suffering from viral fever and cold/flu visited the health fair.

Ghazipur News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी- जुकाम के अधिक पहुंचे मरीज

Sun, 23 Aug 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A large number of patients suffering from viral fever and cold/flu visited the health fair.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य की
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2100 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का उपचार कराने के साथ दवा प्राप्त किया। इसमें करीब 900 मरीज वायरल बुखार, सर्दी- जुकाम और डायरिया के पहुंचे थे। डॉक्टरों ने सतर्कता और एहतियात बरतने की सलाह दी है। नंदगंज : न्यू पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शालिनी भास्कर ने बताया कि आरोग्य मेले में 58 मरीजों की जांचकर उपचार किया गया। इसमें डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम सहित मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक थे। गहमर : डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 30 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी सामान्य बीमारियों से परेशान मरीज भी पहुंचे थे। भांवरकोल : डॉक्टर नीरज कुमार ने बताया कि जन आरोग्य मेले के तहत सुखडेहरा पर 33 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर के डॉक्टर चंदन वर्मा ने बताया कि 45 मरीज के परीक्षण करके दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed