फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'The character of the BJP government is anti-women'

भाजपा सरकार का चरित्र महिला विरोधी

Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
'The character of the BJP government is anti-women'
नगर के सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वन्दना यादव का स्वागत करती महि? - फोटो : GHAZIPUR
सपा कार्यालय समता भवन पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का शुक्रवार को स्वागत किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र महिला विरोधी है। महिला उत्पीड़न, बलात्कार, हिंसा को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है। भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह से फेल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आधी आबादी पर खराब असर पड़ा है। महिलाओं को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिलाने में जो नीतिगत फैसले समाजवादी पार्टी सरकार में लिए गए थे उसे भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया। वर्ष 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनने पर ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशीला गोड़, वाराणसी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेखा पाल, वाराणसी महिला सभा की महामंत्री सुजाता यादव, अमित ठाकुर, संदीप यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा यादव एवं संचालन महिला सभा की महासचिव विभा पाल ने किया। इससे पहले महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed