{"_id":"6a2d9d53fc686e022c00ba8f","slug":"the-central-and-state-governments-have-worked-to-ensure-that-the-benefits-of-schemes-reach-the-last-person-in-society-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154185-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया
विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार में पत्रकार वार्ता करते जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल। संवाद
गाजीपुर। केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूरा होने के अवसर पर शहर के रायफल क्लब सभागार के कलेक्ट्रेट कक्ष में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
उन्होंने वर्ष 2014 के बाद केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश तथा जिले में कराए गए विकास कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
प्रभारी मंत्री ने सेवा संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर जिले की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि 23349 करोड़ की लागत से कुल 340.824 किलो मीटर पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे गाजीपुर से लखनऊ तक निर्माण कार्य पूर्ण है।
विज्ञापन
3647 करोड़ की लागत से वाराणसी से गोरखपुर तक फोर लेन हाईवे का निर्माण कार्य 2021 में पूरा कराते हुए गाजीपुर के 51 गांव को फोर लेन से जोड़ा गया। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण के लिए मुहम्मदाबाद तहसील में 180 हेक्टेयर की भूमि अधिगृहित की गई है।
करीब 2756.66 करोड़ की लागत से ग्रामीण जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत 2196 राजस्व ग्रामों में कार्य प्रारंभ किया गया। इसमें 818 राजस्व ग्रामों में कार्य पूरा हो चुका है, शेष में कार्य प्रगतिशील है। करीब 7.04 करोड़ की लागत से अमृत योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 21000 हजार परिवारों को लाभांवित हुए है। इसी प्रकार अमृत 2.0 के तहत 149.94 करोड़ की लागत से 160000 लाभार्थियों को 2027 तक लाभांवित करने का लक्ष्य है।
29.66 करोड़ की लागत से 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया। करीब 154.71 करोड़ की लागत से सीवरेज योजना का निर्माण कार्य पूरा कराया गया।