फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The center will be opened to facilitate passenger ticket

जिले में जल्द खोला जाएगा यात्री टिकट सुविधा केंद्र

Mon, 25 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जल्द ही शहर में यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) स्थापित किया जाएगा। इसके स्थापित होने से लोगों को आरक्षित और अनारक्षित टिकटों के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।सिटी स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों की संख्या में हो रही वृद्घि को देखते हुए रेलवे की ओर से यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके) स्थापित करने के लिए एजेंट का चयन करने काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सिटी रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित की दो काउंटर और आरक्षण टिकट के लिए दो काउंटर खोले गए हैं। इसके बावजूद भी यात्रियों को टिकट लेने के लिए काफी परेशानी होती है। टिकट काउंटरों में तैनात स्थानीय रेल कर्मियों के अवकाश पर चले जाने के कारण दो अनारक्षित टिकट काउंटर में से एक ही काउंटर से यात्रियों को अनारक्षित टिकट लेना पड़ता है।  यात्रियों के परेशानियों को देखते रेलवे की ओर से  स्टेशन के पास ही यात्री टिकट सुविधा केंद्र स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


इस केंद्र के खुलने से यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा हो जाएगी। इस संबंध में वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि एजेंट का जल्द चयन कर यात्री टिकट सुविधा केंद्र की स्थापना कराई जाएगी।  फसल जलकर ख़ाक हो गई।दुल्लहपुर संवाददाता के मुताबिक जलालाबाद गांव के देवरीबारी मौजा में रविवार की दोपहर आग  लगने से संदीप चौहान की झोपड़ी में आग लग गई जिसमें दो भैंस एवं तीन बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घर में रखे 25 हजार  नगद सहित दो आटोरिक्शा, बाइक और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने  किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के समय संदीप  चौहान का परिवार पड़ोस में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गया हुआ था।मरदह संवाददाता के मुताबिक देऊपुर गांई गांव स्थित चन्द्रदेव यादव की दो झोपड़ियों में आग से हजारों की गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया।


सादात संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के मीरपुर में रामधनी राम की दो झोपड़ियों में रविवार की दोपहर आग लगने से हजारों की क्षति हुई। इस घटना में एक भैंस की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed