फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The celibate form of the goddess was worshiped

Ghazipur News: देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई पूजा

Thu, 11 Apr 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The celibate form of the goddess was worshiped
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को देवी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का दर्शन-पूजन कर शीश नवाया। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में शंख-घंट की ध्वनि के साथ ही जय माता दी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में घरों एवं मंदिरों में कलश की स्थापना कर मातारानी की विधिवत पूजा आराधना की जा रही है। दूसरे दिन सुबह से ही शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, सकलेनाबाद, नवापुरा, स्टेशन रोड, नवाबगंज, गोराबाजार, रौजा, अष्टभुजी कालोनी, कालीधाम सहित अन्य मंदिरों पर भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी थी।
विज्ञापन

आसपास की दुकानों से भक्तों ने नारियल, प्रसाद एवं चुनरी की खरीद कर उसे माता के चरणों में अर्पित कर मत्था टेककर उनसे आशीर्वाद लिया। सुबह से शुरु दर्शन-पूजन का क्रम रात तक चलता रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहमर:
मां कामाख्या धाम पर माता के दर्शन के लिए दिन भर भक्तों की भीड़ लगी रही। आसपास के जिलों के साथ ही बिहार से भी अधिक संख्या में लोगों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महंत आकाशराज तिवारी के मुताबिक शाम तक 25 हजार से अधिक लोगों ने मां के दर्शन कर किए।

करीमद्दीनपुर :
मां कष्टहरणी भवानी, मुहम्मदाबाद तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया, सैदपुर स्थित मां काली मंदिर, देवकली के चकेरी धाम स्थित दुर्गा मंदिर, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, बहादुरगंज स्थित मां चंडी, रेवतीपुर स्थित मां भगवती, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, सादात स्थित मां काली मंदिर, सादात स्थित काली मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य दुर्गा मंदिरों में जगतजननी के पूजन-अर्चन की धूम मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed