फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The cabinet minister inquired from the villagers about the work being done under the Jal Jeevan Mission

Ghazipur News: कैबिनेट मंत्री ने जाना ग्रामीणों से जाना जल जीवन मिशन का हाल

Sat, 20 May 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The cabinet minister inquired from the villagers about the work being done under the Jal Jeevan Mission
ग्राम वासियों से जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का कैबिनेट मंत्री ने हाल जाना
विज्ञापन

सिंचाई और जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव ने कटान निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को जिले में जल जीवन मिशन, सिंचाई एवं जल संसाधन, विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियोें संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि शासन स्तर से जो भी योजनाएं संचालित हुई है या हो रही हैं उसका लाभ जिले के लोगों को मिले। उन्होंने विभागों की ओर से संचालित निमार्णाधीन परियोजनाओं का मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिले के देवकली ब्लाक के ग्राम पंचायत रहीमपुर उर्फ मुस्लिमपुर में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम वासियों से जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों का हाल जाना। मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत उथले, मध्यम, गहरे, नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों के साथ संवाद स्थापित कर जल संचयन के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख व्यक्तियों के साथ चर्चा भी की।
इसके बाद वह ग्राम पंचायत सरवरनगर पहुंचे वहां उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सिंचाई योजनाओं से लाभान्वित हो रहे किसानों-ग्रामवासियों के साथ चर्चा कर भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह पहुंचकर सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि., लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए नहरों की साफ-सफाई कराते हुए टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। चेताया कि कार्य में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर तक नलों के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। योजना को दिसंबर 2023 तक हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने ग्राम फिरोजपुर में गंगा नदी के बांए तट पर बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रहे कटान निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम शेरपुर, सेमरा में सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं, तालाबों एवं कुओं तथा जलाशयों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, उपजिलाधिकारी सदर एवं मुहम्मदाबाद एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, भाजपा के जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
0000
इनसेट
प्रदेश में अपराधी जेल में या भाग रहे बाहर
देवकली। जल जीवन मिशन के तहत सरवरनगर और मुस्लिमपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत नव निर्मित जल निगम टंकी का उद्घाटन शनिवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के नेतृत्व में चर्तुमुखी विकास हो रहा है। इससे विपक्षी दल निराश होकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जो अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। पूरे प्रदेश में शुद्ध पेयजल के लिए हर घर नल योजना, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पानी का दुरुपयोग रोकने के लिए नल को खुला न छोड़ें। बरसात में गांव में पानी का संचय करें। परिवार को खुशहाल रखने के लिए माता-पिता की सेवा करें। कहा कि प्रदेश में अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर भाग रहे हैं। अब आप को कोई परेशान नहीं करेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम, दयाशंकर पांडेय, तेरसू यादव, नरेंद्र कुमार मौर्य, अखिलेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।

000000
इनसेट
मानक विहीन कार्य पर नोटिस जारी करने का दिया निर्देश
मुहम्मदाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने फिरोजपुर में गंगा नदी में बाएं तट पर बाढ़ सुरक्षा के लिए चल रहे कटान निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मानक के अनुसार निर्माण न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए नहरों की साफ-सफाई कराते हुए टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। चेताया कि कार्य में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके बाद शेरपुर, सेमरा, तहसील मुहम्मदाबाद में सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक, बाढ़ नियंत्रण के अन्तर्गत चल रही चलित परियोजनाओं, तालाबों व कुओं तथा जलाशयों का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर एसडीएम भारत भार्गव, सीओ हितेन्द्र कृष्ण, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश राय,युवा नेता पीयूष राय, विरेन्द्र राय, संदीप गुप्ता उर्फ दीपू एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed