{"_id":"62604f1aaad888018d15985d","slug":"the-businessman-was-murdered-for-pressurizing-him-to-occupy-the-house-ghazipur-news-vns6493550166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जे का दबाव बनाने पर की थी कारोबारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर कब्जे का दबाव बनाने पर की थी कारोबारी की हत्या
सराफा व्यवसायी की हत्या में शामिल महिला आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
कोतवाली क्षेत्र के नखास स्थित कचौड़ी गली में तीन दिन पूर्व सराफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी महिला को बुुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला आरोपी ने बताया कि मृतक मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद पूरा पैसा नहीं दे रहा था और मकान पर कब्जा देने के लिए दबाव बना रहा था। उसने पति के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था और शव को कंबल में लपेट कर मोहल्ले की गली में रख दिया था। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर मृतक की बाइक भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
17 अप्रैल को नखास स्थित कचौड़ी गली में तुलसिया का पुल बहुपुरा निवासी कृष्णा वर्मा का शव फेंका मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बबलू पटवा के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे हत्या के किला कोट कोहना निवासी मुख्य आरोपी बबलू पटवा की पत्नी रीता पटवा को सुखदेवपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कृष्णा वर्मा मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद भी पूरा पैसा नहीं दे रहा था और मकान पर कब्जा देने के लिए दबाव बना रहा था। इसलिए उसके पति बबलू पटवा ने विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए उसे घर पर बुलाया। बाद शराब पिलाकर नशा होने पर राड से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को कंबल में लपेट कर गली में रख दिया गया। रीता की निशानदेही पर कृष्णा वर्मा की बाइक भी बरामद हो गई। अब तक मुख्य आरोपी बबलू पटवा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बबलू पटवा की पत्नी रीता पटवा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जल्द ही बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।