फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The businessman was murdered for pressurizing him to occupy the house

मकान पर कब्जे का दबाव बनाने पर की थी कारोबारी की हत्या

Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The businessman was murdered for pressurizing him to occupy the house
सराफा व्यवसायी की हत्या में शामिल महिला आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : GHAZIPUR
कोतवाली क्षेत्र के नखास स्थित कचौड़ी गली में तीन दिन पूर्व सराफा कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी महिला को बुुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला आरोपी ने बताया कि मृतक मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद पूरा पैसा नहीं दे रहा था और मकान पर कब्जा देने के लिए दबाव बना रहा था। उसने पति के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया था और शव को कंबल में लपेट कर मोहल्ले की गली में रख दिया था। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर मृतक की बाइक भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

17 अप्रैल को नखास स्थित कचौड़ी गली में तुलसिया का पुल बहुपुरा निवासी कृष्णा वर्मा का शव फेंका मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बबलू पटवा के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे हत्या के किला कोट कोहना निवासी मुख्य आरोपी बबलू पटवा की पत्नी रीता पटवा को सुखदेवपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि कृष्णा वर्मा मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद भी पूरा पैसा नहीं दे रहा था और मकान पर कब्जा देने के लिए दबाव बना रहा था। इसलिए उसके पति बबलू पटवा ने विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए उसे घर पर बुलाया। बाद शराब पिलाकर नशा होने पर राड से मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को कंबल में लपेट कर गली में रख दिया गया। रीता की निशानदेही पर कृष्णा वर्मा की बाइक भी बरामद हो गई। अब तक मुख्य आरोपी बबलू पटवा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बबलू पटवा की पत्नी रीता पटवा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। जल्द ही बबलू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed