फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The branches had to be pruned before the monsoon, the electricity corporation officials woke up after 15 days

Ghazipur News: मानसून से पहले टहनियों की करनी थी छंटाईं, 15 दिन बाद जागे बिजली निगम के अधिकारी

Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The branches had to be pruned before the monsoon, the electricity corporation officials woke up after 15 days
गाजीपुर। बरसात का पखवाड़ा बीतने के बाद बिजली निगम को पेड़ों से गुजर रही तारों को हटाने की सुधि आई तो है लेकिन उनके काम की रफ्तार बहुत सुस्त है। बिजली निगम की ओर से ट्रांसफॉर्मरों, तारों और बिजली उपकेंद्रों के आसपास से पेड़ों की लताओं की कटाई छटाईं का कार्य शुरू किया गया है। जबकि विशेश्वरगंज, महुआबाग, बीएसए ऑफिस, अफीम फैक्ट्री, कलेक्ट्रेट, सरजू पांडेय पार्क, इंद्रपुरी कॉलोनी में तारों पर पेड़ और लताएं उलझी हुई हैं। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की। जबकि नियम के अनुसार यह कार्य मानसून से पहले पूरा हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन


शहर और रौजा में चार बिजली उपकेंद्र और विभिन्न क्षमता के 846 ट्रांसफॉर्मर हैं। अधिकांश ट्रांसफॉर्मर झाड़-झंखाड़, पेड़ों की लताओं, टहनियों से जकड़े हैं। यही हाल बिजली उपकेंद्रों और तारों का है। खामियाजा बिजली के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। ट्रिपिंग समस्या आने के कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। इससे नगर की डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित होती है। लोग मानसून से पहले से मांग कर रहे थे कि पेड़ों की टहनियों की कटाई और छटाईं का कार्य कर लिया जाए। इसके बावजूद बिजली निगम की नींद नहीं टूटी। मानसून का समय 18 से 20 जून है। अब तक 56 एमएम बारिश हो चुकी है, तब जाकर निगम की ओर से कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

कोट
नगर में ट्रांसफॉर्मरों, तारों और बिजली उपकेंद्रों के आसपास पेड़ों की लताओं की कटाई-छटाईं का कार्य चल रहा है। जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नीलाल, एसडीओ नगर, बिजली निगम
00000000000000

ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक काम शुरू नहीं
बिजली निगम की व्यवस्था के तहत जनपद चार डिविजनों में बंटा है। जिले में कुल 5.32 लाख उपभोक्ता हैं। नगर में देर से ही सही पेड़ों की लताओं व टहनियों के कटाई तथा छटाईं का कार्य शुरू हो चुका है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed