फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The boy who went to the bath died by drowning in the Magai river

नहाने गए बालक की मगई नदी में डूबकर मौत

Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The boy who went to the bath died by drowning in the Magai river
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के बाहर मगई नदी में नहाने गए एक बालक की बुधवार को डूबकर मौत हो गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव पानी से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी शिवकुमार राजभर (12) सुबह मगई नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इधर नदी के किनारे मौजूद कुछ बच्चों ने उसे डूबता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब-तक बालक पानी समा चुका था।
विज्ञापन

परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और धाड़ें मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के साथ बालक की तलाश में जुट गई। करीब एक घंटे बाद बालक का शव पानी से बाहर निकाला गया। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed