फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of the jawan reached the ancestral village, crowd gathered

पैतृक गांव पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर, उमड़ा हुजूम

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The body of the jawan reached the ancestral village, crowd gathered
अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन में कार्यरत सुभाष राम के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर - फोटो : GHAZIPUR
अरुणाचल प्रदेश में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में तैैनात क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर रात पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शनिवार को मुहम्मदाबाद के एसडीएम आशुतोष कुमार और सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जवानों ने सलामी दी। बाद में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

फिरोजपुर निवासी सुभाष राम (49) सीमा सड़क संगठन अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। बीते 12 जनवरी को सुबह उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें उपचार के लिए मिलिट्री हास्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को लेकर विभागीय कर्मी पीएनआर नंदकुमार देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचे। इधर पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद पत्नी तारामुनी देवी, पुत्र मनोज कुमार, विनय कुमार और लोकेश कुमार, पुत्र वधू स्नेहल के बिलखने से गांव में सन्नाटा पसर गया। जवान को अंतिम विदाई देने वालों में एसडीएम आशुतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह, राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र ओझा, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, गुलाब राम, रामाश्रय यादव, श्रीकांत राम, सुरेश राम, पिंटू आदि मौजूद थे। कुछ समय तक सुभाष राम का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद करीब 11. 30 बजे शव यात्रा शुरू हुई, जो सुभाष राम के पैतृक गांव फिरोजपुर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दक्षिण गंगा घाट पर पहुंची। वहां एक बार फिर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बड़े पुत्र मनोज कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

सड़क निर्माण और नामकरण की मांग
भांवरकोल। मुहम्मदाबाद के एसडीएम आशुतोष कुमार के पहुंचने पर सुभाष राम के पुत्र विनय कुमार और अन्य ने जवान के नाम पर काली मंदिर से अनुसूचित बस्ती तक सड़क निर्माण कराने और मुख्य द्वार बनाने के साथ ही उनका नामकरण भी सुभाष राम के नाम पर करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी कुछ सहयोग दिलाने का आग्रह किया। उप जिलाधिकारी ने यथा संभव इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed