फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of the driver reached home after 21 days from Saudi Arabia

सऊदी अरब से 21 दिन बाद चालक का शव पहुंचा घर

Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The body of the driver reached home after 21 days from Saudi Arabia
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी ट्रक ड्राइवर मंजेश यादव (32) का शव सऊदी अरब से 21 दिन बाद बृहस्पतिवार की देर शाम गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही दरवाजे पर गांव सहित आसपास के गांवों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी शंभू नाथ यादव का पुत्र मंजेश यादव (32) 2019 में घर से सऊदी अरब के रियाद में ट्रक चलाने के लिए गए थे। पिछले मार्च महीने में उसकी तबीयत खराब हुई और तभी से दिन पर दिन उसका स्वास्थ्य गिरता गया। बीते नौ जून को रियाद के किंग फहद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों शव गांव ले आने के लिए परेशान थे। गांव के लोगों द्वारा पूर्व मंत्री जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के साथ बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त से मिलकर मंजेश यादव के शव को गांव लाने के लिए गुहार लगाई थी। बलिया सांसद के प्रयास से सऊदी अरब के रियाद स्थित भारतीय दूतावास से बातचीत कर शव लाने का मार्ग प्रशस्त हुआ। बुधवार की देर शाम मंजेश का शव रियाद से मुंबई आया और मुंबई से शव बाबतपुर एयरपोर्ट पर लगभग 1.30 बजे दिन में पहुंचा। परिजनों के साथ ग्रामीण शव लेकर गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इधर मृतक की मां चांद मुनि, पत्नी उषा देवी सहित घर की सभी महिलाओं का रोने- बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed