फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of an old lady who had left her home two days ago was found in the Gangi river

Ghazipur News: दो दिन पूर्व घर से निकली वृद्धा का गांगी नदी में मिला शव

Wed, 18 Jun 2025 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The body of an old lady who had left her home two days ago was found in the Gangi river
खानपुर। भुंवरपुर गांव के बाहर गांगी नदी में बुधवार को सुबह दो दिन पूर्व घर से निकली वृद्धा का शव उतराया मिला। ईशोपुर गांव से करीब 12 किमी दूर शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन रोने- बिलखने लगे। मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। भुंवरपुर गांव के लोग गांगी नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान उन्हें एक वृद्धा का शव उतराता दिखा। वृद्धा की शिनाख्त ईशोपुर गांव निवासी देवकली देवी (80) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के पुत्र धुरंधर यादव ने पुलिस को बताया कि मां देवकली देवी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह दो दिन पूर्व घर से निकल गई थीं। उनके वापस न लौटने पर परिजन तलाश में जुटे थे। वह कई बार घर से अचानक कहीं निकलकर चली जाती थीं लेकिन पुन: घर वापस आ जाती थीं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed