{"_id":"6838b17af3eae839ed0e59b9","slug":"the-body-of-a-youth-was-found-near-devdi-canal-culvert-two-people-were-booked-for-murder-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-133451-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: देवढ़ी नहर पुलिया के पास युवक का शव मिला, हत्या के आरोप में दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: देवढ़ी नहर पुलिया के पास युवक का शव मिला, हत्या के आरोप में दो पर मुकदमा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांस स्थित नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह कंपोजिट शराब की दुकान से 200 मीटर दूर एक युवक का शव मिला।
माैके पर माैजूद लोगों के मुताबिक युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना स्थल पर टूटी घड़ी और शराब की बोतल भी पड़ी थी। भाई ने हत्या के आरोप में चंदौली के दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। परसडीहा गांव निवासी रमेश कुमार बिंद ने तहरीर में बताया है कि बीते 28 मई की शाम घर पर शिव चर्चा कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन था। रात करीब नौ बजे भाई विनोद बिंद (29) भोजन करने बैठे ही थे। इसी दाैरान एक युवक उन्हें बुलाकर बाहर ले गया। बाहर पहले से दूसरा युवक खड़ा था।
दोनों भाई विनोद को साथ लेकर कहीं चले गए। रात में भाई वापस नहीं आए। 29 मई की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि देवढ़ी नहर पुलिया के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर रमेश कुमार ने शव की पहचान भाई विनोद बिंद के रूप में की। शव के पास विनाेद की टूटी हुई घड़ी और शराब की खाली बोतल पड़ी थी।
भाई रमेश कुमार ने बताया कि भाई के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर भाई विनोद की हत्या की है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि भाई रमेश की तहरीर के आधार पर चंदौली के परसडीहा निवासी शिवशंकर और जलालपुर निवासी विवेक सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।