फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The body of a welder was found hanging from a noose in the room

Ghazipur News: कमरे में फंदे से लटकता मिला वेल्डर का शव

Mon, 23 Feb 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a welder was found hanging from a noose in the room
हल्दी। थाना क्षेत्र के हल्दी भदौरिया टोला निवासी 40 वर्षीय देवकुमार का शव रविवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे के पंखे के हुक से बेडशीड के सहारे पंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस फंदे से उतार कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

हल्दी भदौरिया टोला निवासी देव कुमार (40) पुत्र योगेन्द्र राम गुजरात में वेल्डर का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार एक जनवरी को तबियत खराब होने के चलते वह गांव आया था। तब से वह घर पर ही रह रहा था। शराब पीने का आदि हो गया था। रविवार को भी वह शराब पीकर ही घर लौटा था। घर पर कोई नहीं था। पत्नी लीला देवी (37) किसी के खेत में मटर तोड़ने के लिए गई थी। पुत्र मिथुन कुमार गांव में ही कही घूमने गया था। जब वह घर आया तो देखा कि पिता फंदे से लटक रहे हैं। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed