फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The blockade on Owarabrij

ओवरब्रिज पर किया चक्काजाम

Sat, 08 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The blockade on Owarabrij
रौजा रेलवे क्रासिंग बंद किए जाने के विरोध में शनिवार सुबह जलनिगम कालोनी और रौजा मुहल्ले के लोगों ने जलनिगम तिराहे के पास ओवरब्रिज पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई
विज्ञापन


जिससे आवागमन करने वालों को परेशान होना पड़ा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे सदर सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

रौजा रेलवे क्रासिंग हमेशा के लिए बंद न करने की मांग लेकर पिछले कई दिनों से अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोग मुखर हुए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को विवेक सिंह शम्मी के नेतृत्व में नागरिकों ने जुलूस निकालकर विरोध
विज्ञापन


करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा था। रेल क़र्मियों ने रात में रेलवे क्रासिंग के दोनों तरफ लोहे का गाडर लगाने के साथ ही क्रासिंग को बंद कर दिया। इसकी वजह से क्रासिंग पार कर
विज्ञापन
विज्ञापन


चारपहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इससे नाराज रौजा और जलनिगम कालोनी के लोग आज सुबह सड़क पर उतर गए और दिन में 11 बजे जलनिगम तिराहा के पास ओवरब्रिज पर चक्काजाम कर दिया। जाम

लगते ही आवागमन ठप हो गया। जाम की जानकारी होते ही कांग्रेस नेता राजीव सिंह कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और जाम का समर्थन किया। जाम करने वालों का कहना है कि क्रासिंग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का

सामना करना पड़ रहा है। जानकारी होते ही सदर सीओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। क्षेत्रीय लोगों ने रेल राज्यमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, सराउद्ददीन अंसारी, 

जनक कुशवाहा, राजेश उपाध्याय, संतोष सिंह, अमित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। नागरिकों के पुरजोर विरोध के बाद शुक्रवार की रात करीब एक बजे रौजा रेलवे क्रासिंग बंद कर दी गई। इससे दुश्वारियां बढ़ी हैं। शनिवार को

आरओबी पर वाहनों का लोड बढ़ने से जाम की समस्या बनी रही। देर रात कोतवाली में रेलवे विभाग के अधिकारियों, सदर एसडीएम आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों के बीच देर तक वार्ता हुई। इस दौरान बात नहीं बनीं। रेलवे के

अफसरों ने रौजा रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया। रौजा रेलवे क्रासिंग बंद करने का विरोध कर रहे विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के आने पर उनको जनता की परेशानियों से अवगत कराते हुए क्रासिंग

खुलवाने की गुहार लगाएंगे। उन्होंने बताया कि रात नौ बजे रेलवे क्रासिंग पर खंभा लगाने का प्रस्ताव था। इसका विरोध करने के लिए वह दर्जनों लोगों के साथ रेलवे क्रासिंग पर धरना पर बैठ गए थे। रात 10 बजे धरना समाप्त

करने के बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे। यहां रेल अधिकारियों और सदर एसडीएम एके सिंह तथा सीओ सिटी से वार्ता के बाद अधिकारियों ने 72 घंटे तक क्रासिंग बंद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हम लोग घर चले गए,


लेकिन रेलवे ने रात करीब 1 बजे गाडर लगाकर रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया, जो वादाखिलाफी है। कोतवाली में वार्ता के दौरान समाजसेवी के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष अबू फखर खां, मोहित श्रीवास्तव, अजय राय दारा, संतोष

वर्मा, अतीक राईनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed