फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bike overturned due to the wheel getting stuck in the crack of the highway, the youth died

Ghazipur News: हाईवे की दरार में पहिया फंसने से बाइक पलटी, ससुराल जा रहे युवक की मौत

Wed, 14 Jun 2023 12:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के पकड़ी गांव के पास ताड़ीघाट-बारा हाईवे में पड़े दरार में बाइक का पहिया फंसने से अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत हो गई। युवक ससुराल जा रहा था। 

विज्ञापन
The bike overturned due to the wheel getting stuck in the crack of the highway, the youth died
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के पकड़ी गांव के पास सोमवार की देर रात ताड़ीघाट-बारा हाईवे में पड़े दरार में बाइक का पहिया फंसने से अनियंत्रित होकर पलटने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छा गया। मृतक किसी काम से ससुराल जा रहा था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर रजदेपुर देहाती निवासी मुहम्मद शकील राइनी (41) देर रात बाइक से गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव स्थित ससुराल जा रहा था। पकड़ी गांव के पास ताड़ीघाट-बार हाईवे में पड़े दरार में अचानक बाइक का पहिया फंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में शकील सड़क पर गिर गया और लहूलुहान होकर अचेत हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि मुहम्मद शकील राइनी काम से ससुराल जा रहा था। बताया कि उसे जाने के लिए मना किया गया था, किसी दूसरे दिन चले जाना, लेकिन वह जल्दी आने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। मंगलवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed