फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The bike collided with the divider, the worker died

डिवाइडर से टकराई बाइक, मजदूर की मौत

Mon, 24 Oct 2022 05:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the divider, the worker died
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कामूपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित किमी 324 के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रविवार की रात डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक दीपावली पर सीतापुर से घर बिहार प्रांत के औरंगाबाद जनपद जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते बिलखते थाने पहुंच गए। आसपास के ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के औरंगाबाद जनपद के दाउदपुर स्थित गोला रोड वार्ड नंबर 14 निवासी छोटे लाल प्रसाद (30) सीतापुर जनपद में एक रोड बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करते थे। वह बाइक से दीपावली पर घर जा रहे थे। कामूपुर गांव के पास रात करीब डेढ़ बजे वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 324 के पास डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कासिमाबाद सीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ देर रात थाने पहुंच गए। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। पिता सोमारू प्रसाद, मां कुंती देवी, पत्नी सोनी देवी और बड़ा भाई गौरी शंकर बिलखने लगे। गांव के लोगों ने सांत्वना देकर उन्हें शांत कराया। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed