फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The banner was missing, the in-charge and the doctor were absent

Ghazipur News: बैनर गायब, प्रभारी और चिकित्सक रहे नदारद

Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The banner was missing, the in-charge and the doctor were absent
जिले के 62 केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सर्दी, खांसी और वायरल बुखार से अधिक मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। करीब दो हजार मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

जबकि जमानिया के नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला अव्यवस्थाओं के कारण मजाक बनकर रह गया। मेले का बैनर गायब था और प्रभारी गुलाब शंकर सहित अन्य चिकित्सक नदारद रहे।
विज्ञापन

केवल डॉ. विनयकांत पांडेय मरीजों का इलाज करते देखे गए और महज 10 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे। शासन की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुर्वेद आरबीएसके प्रोग्राम के तहत चार डॉक्टर, आयुष की दो महिला डॉक्टर सहित केंद्र प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर कुल सात डॉक्टरों की तैनाती है। लेकिन, अधिकांश डॉक्टर समय से पहले केंद्र छोड़ देते हैं और कुछ डॉक्टर आरबीएसके की ड्यूटी के नाम पर नदारद रहते हैं।
इसकी जानकारी होनी भी मुश्किल हो जाती है कि ये आरबीएसके के डॉक्टर और कर्मचारी किस विद्यालय में जाकर जागरूक कर रहे हैं। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आरोग्य मेला में महिला डॉक्टर कि नामौजूदगी से महिलाएं इलाज कराने से कतरातीं नजर आईं। नगर की रेशमा देवी, रश्मि, पूजा, राधिका देवी, तेतरी देवी, मंजू देवी आदि का कहना है कि महिलाओं की बहुत सी समस्या ऐसी है। जो पुरुष डॉक्टर से साझा करने में दिक्कत होती है।
इसी कारण से स्वास्थ्य केंद्र पर महिला डॉक्टर की तैनाती की जाती है। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पर महिला डॉक्टरों की तैनाती के बाद भी आरोग्य मेला में ना मौजूदगी परेशानी का सबब बना हुआ है।

इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गुलाब शंकर ने बताया कि डॉक्टरों की कमी है। इसके कारण परेशानी हो रही है। सीएमओ डाॅ. एसके पांडेय ने बताया कि ऐसे लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed