फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The attackers shot a young man riding a bike

Ghazipur News: हमलावरों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The attackers shot a young man riding a bike
नंदगंज। थाना क्षेत्र के हकीमपुर मोड़ से 100 मीटर की दूरी पर बुधवार को देर शाम 6.30 बजे तीन बाइक सवार नौ हमलावरों ने बाइक सवार युवक को रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडे से पीटने के बाद फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली युवक के बाएं पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर लौग उधर दौड़। हमलावर भाग गए। घायल को न्यू पीएचसी लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहंुची।
विज्ञापन

भट्टी गांव निवासी मुकेश यादव (35) शराब मिल में काम करता है। देर शाम बाइक से घर जा रहा था। हकीमपुर मोड़ से 100 मीटर आगे मंदिर के पास घात लगाए तीन बाइक सवार नौ हमलावरों ने उसे रोक लिया। जब- तक वह कुछ समझ पाता हमलावरों ने लाठी- डंडे से प्रहार शुरू कर दिया। वह शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर जब- तक आस-पास लोग पहुंचते हमलावरों ने जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गोली युवक के बाएं पैर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीण घायल को उपचार के लिए न्यू पीएचसी लेकर आए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का इलाज कराने के साथ घटना की जानकारी लेने में जुट गई। साथ ही मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर उपचार के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed