{"_id":"58051d984f1c1b592c7031f5","slug":"the-attack-against-the-block-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के विरोध में ब्लाॅक पर तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के विरोध में ब्लाॅक पर तालाबंदी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड मुख्यालय पर तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन जायसवाल पर बीते दिनों जानलेवा हमला करने वाले कोटेदार की गिरफ्तारी न होने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को विकास खंड मुख्यालय पर ताला बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु किया। इस दौरान उन्होंने आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार करने की मांग की।
मालूम हो कि विकासखंड के चौराबोझ गांव में शनिवार की देर शाम ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन जायसवाल सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान पर ग्रामीणों की शिकायत पर राशन वितरण कराने गये थे। इसी दौरान कोटेदार के मनमाने रवैए को लेकर रोक-टोक करने लगे।
इसी बीच कोटेदार ने अपने परिवार वालों के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी पर लाठी-डंडे से हमला बोलते हुए उनकी जमकर पिटाई की थी। किसी तरह ग्रामीणों की सहायता से वह जान बचाकर वहां से भागे। मौके पर पहुंची नोनहरा थाना पुलिस घटना की जानकारी करने बाद वहां से चलते बनी थी। घटना के दिन ही देर रात दोनों पक्षों द्वारा थाने में नामजद तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
दो दिन बीत जाने के बाद भी कोटेदार की गिरफ्तारी न होने से नाराज पंचायत कर्मियों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर विकास खंड मुख्यालय पर ताला बंद कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरु किया। इस मौके पर राजकुमार यादव, जयप्रकाश यादव, सचिन कुमार, राजेश कुमार, रितेशचंद्र राय, गुलाबचंद्र गुप्ता, रमेशचंद्र, गोपाल सिंह, प्रभाकर पांडेय, मदनलाल, उदय प्रसाद, शंकर राम, रिंकू यादव, संजय गुप्ता, नईम खां, रामबहादुर,सुनील,पतिराम आदि रहे।