फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The area became full of patriotism due to the tricolor yatra

तिरंगा यात्रा से इलाका हुआ देश भक्ति से ओतप्रोत

Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The area became full of patriotism due to the tricolor yatra
नंदगंज के शहीद स्मारक इंटर कालेज में तिरंगे के साथ छात्राएं ।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को डीएम एमपी सिंह और एसपी रोहन पी बोत्रे के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। यात्रा में शामिल लोगों में तिरंगे ने देशभक्ति का जज्बा भर दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम से यात्रामार्ग गूंजते रहे। नगर कोतवाली से निकली यात्रा कई इलकों से होते हुए एसपी कार्यालय के पास जाकर समाप्त हुई। यात्रा में मौजूद एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी गौरव कुमार, कोतवाल विमलेश मौर्या पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्य लोगों का उत्साहवर्धन करते रहे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय पार्क पहुंची। जहां पर जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य एमजेआरपी सुदर्शन सिंह सहित सभी लोगों ने सरजू पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हर घर तिरंगा अभियान में न्यू सहकारी कालोनी आमघाट में वार्ड नंबर 21 सभासद सोमेश मोहन राय के नेतृत्व मेेें झंडा वितरण किया गया। करंडा : थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा थाना परिसर से ब्लाक मुख्यालय तक गई। गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट द्वारा संचालित गोपीनाथ पीजी कालेज देवली सलामतपुर, आरआरपी इंटर कालेज, गोपीनाथ फार्मेसी कालेज,गोपीनाथ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज, गोपीनाथ प्राइवेट आईटीआई कालेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर देवली गांव से सलामतपुर दुर्गा मंदिर होते हुए सनेहुआ चट्टी से चरया गांव होकर पीजी कालेज पहुच कर समाप्त हुआ। मुहम्मदाबाद : शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपूर में आजादी के सफर विषय पर डॉक्यूमेंट्री का आयोजन किया गया। शादियाबाद : भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने चौराहा स्थित शहीद हवलदार जगपत राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कासिमाबाद : बरेसर थाना परिसर में बैठक हुई इसमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आह्वान किया गया। दुबिहा : किसान मजदूर इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य सत्यदेव राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। जमानिया: नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। जिसे विद्यालय प्रबंधक रेशु जालान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। खानपुर: सिधौना बाजार में शनिवार की शाम पांच बजे सिधौना बाजार में आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा पदयात्रा को कवि प्रेमशंकर मिश्रा तिरंगा देकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाने और आजादी के 75 वें वर्षगांठ को स्वर्णिम अवसर बनाने के लिए गीत संगीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जमानिया: भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता के अगुवाई में शुक्रवार को नगर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हर वर्ग के लोगों ने अपनी भागीदारी की। बताया गया कि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए। यहीं इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है। इस दौरान भारत माता के जयघोष से नगर का हर चौराहा गूंजता रहा। तिरंगा रैली नगर के बजरंग आईटीआई कालेज से प्रारंभ होकर हरपुर, कस्बा बाजार, तहसील मुख्यालय, बड़ेसर स्टेशन बाजार होते हुए बरूइन मोड़ पर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा नेता संतोष वर्मा जय प्रकाश गुप्ता अवधेश बिंद गणेश वर्मा दिना यादव संजीत यादव राजू पांडेय आदि मौजूद रहे।

र घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में रैली निकालते डीएम एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे। स?

र घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में रैली निकालते डीएम एमपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे। स?- फोटो : GHAZIPUR

गोपीनाथ पीजी कालेज देवली सलामतपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी बलराम ?

गोपीनाथ पीजी कालेज देवली सलामतपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी बलराम ?- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed