फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The annual examination of council schools will be held

Ghazipur News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिर्क परीक्षा 11 से 15 मार्च तक होगी

Thu, 08 Feb 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The annual examination of council schools will be held
गाजीपुर। बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों में 11 मार्च से 15 मार्च तक वार्षिक परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एसीईआरटी) की ओर से मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे। इन पेपरों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छपवाकर स्कूलों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनुपम गुप्ता ने बताया कि एससीईआरटी की तरफ से तैयार मॉडल पेपर से प्रश्नपत्रों का मुद्रण किया जाएगा। इनमें अलग-अलग सवाल होंगे लेकिन सभी प्रश्नपत्र एक ही स्तर के होंगे। यह व्यवस्था कक्षा दो से आठ तक के लिए की गई है। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होगी और 15 मार्च को खत्म हो जाएंगी। इसके आधार पर शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में कुल 2268 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी हैं। इनमें कक्षा एक से लेकर आठ तक करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने इन स्कूलों के लिए वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बताया कि जिला स्तर पर चार मार्च तक प्रश्न पत्रों का मुद्रण कराने के बाद आठ तक खंड शिक्षा अधिकारी की तरफ से प्रश्नपत्रों का विद्यालय स्तर पर वितरण किया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एवं परीक्षाफल 20 मार्च तक तैयार किया जाएगा। इस बार 26 मार्च को ही परीक्षा परिणाम जारी कर प्रगति रिपोर्ट का वितरण कर दिया जाएगा। वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। मालूम हो कि पहले कई जगह बिना प्रश्न पत्र छपवाए ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर ही परीक्षाएं हो जाती थी। यही नहीं जो प्रश्नपत्र आते थे, उनमें भी गलतियों की भरमार होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed