फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The address of the beneficiary is not known, payment is on paper

Ghazipur News: पात्र का पता नहीं, कागज पर भुगतान

Fri, 30 May 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The address of the beneficiary is not known, payment is on paper
जनपद के बाराचवर ब्लॉक धांधली के मामले में चर्चा में है। अब सागापाली सिंह ग्राम पंचायत में गबन का नया मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2015 से लेकर 2021 के बीच हुए लाखों रुपये के घोटाले का भंडाफोड़ वर्तमान ग्राम प्रधान के परिवार के लोग कर रहे हैं। सागापाली सिंह ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान माया देवी के पति ऋषिकांत भारती, शिव शंकर बिंद, रविंद्र सिंह, दयानंद कुमार नोटरी शपथ पत्र के साथ भी इसकी शिकायत दिसंबर2024, जनवरी2025 और फरवरी2025 में जिलाधिकारी कार्यालय में की।
विज्ञापन

आरोप है कि मामले की जांच आज तक नहीं की गई। 15 फरवरी 2020 से लेकर 27 फरवरी 2020 के बीच पोखरी खुदाई के नाम पर 1.71 लाख रुपये का फर्जी तरीके से भुगतान कराया गया। आरोप है कि यह भुगतान अलगू राम के नाम से कराया गया। पूरे ग्राम पंचायत में इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं हैं। अभिलेख में अलगू को इसी गांव का निवासी बताया गया है। आरोप है कि इसी तरह गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कागज पर दिखाकर 5.65 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इतना ही नहीं, जिस सामुदायिक शौचालय को पूर्ण दिखाया गया है वह आज भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed