फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   TET Today: 34181 candidates will sit

टीईटी की परीक्षा आज: बैठेंगे 34181 अभ्यर्थी

Tue, 07 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
TET Today: 34181 candidates will sit
शहर के लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा के लिए अनुक्रमांक लिखती शिक्षिकाएं - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई है। इसके लिए जिले में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल, स्टेटिक-पर्यवेक्षक एवं मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसको सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज कराई जाएगी। इस परीक्षा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 34 हजार 181 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें 23 हजार 993 अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर के तथा 10 हजार 188 उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बैठेंगे। इसके लिए जिले में 48 केंद्र बनाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जो केंद्र बनाए गए हैं, उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, पीजी कालेज, डीएवी इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज प्रमुख हैं। इसी तरह, आदर्श इंटर कालेज, आदर्श बौद्ध इंटर कालेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, गौरी शिक्षा निकेतन, सेंटजांस स्कूल, जीजीआईसी सैदपुर, तूलिका पब्लिक स्कूल एवं जीजीआईसी जमानिया स्थित केंद्र पर परीक्षा होगी। इसके अलावा, कमला इंटर कालेज, शहीद स्मारक महाविद्यालय, बैजनाथ इंटर कालेज, राजकीय महाविद्यालय सैदपुर, अमर शहीद इंटर कालेज सहित 48 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इसमें 48 केंद्रों पर प्राथमिक एवं 20 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच जोनल, नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट, 48 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 96 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा, 16 सचल दस्ते बनाए गए हैं। दो पाली सुबह 10 से साढ़े 12 एवं दिन में ढाई से पांच बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसकी शुचिता बनाए रखने और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। - डा. ओपी राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed