फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tested quality of food in District Jail

जिला जेल के भोजन की परखी गुणवत्ता

Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tested quality of food in District Jail
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी ली। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह अचानक सुबह जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों ने रसोई में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। बंदियों को मेन्यू के मुताबिक बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। इसके साथ ही अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ वहां तैनात चिकित्सक से दवाओं एवं इलाज संबंधित जानकारी ली। इसके बाद प्रत्येक बैरकों की गहनतापूर्वक छानबीन भी। हालांकि इस दौरान कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों के निरीक्षण कर लौटने के बाद जेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed