फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten houses chopped connections

दस घरों का कटा कनेक्शन

Mon, 14 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ten houses chopped connections
बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को भी बिजली विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न मुहल्लों में जांच अभियान चलाया। टीम ने लालदरवाजा स्थित 65 दूकानों के कनेक्शनों की जांच और 15 नए मीटर लगाए। बिल का
विज्ञापन


भुगतान नहीं करने वाले 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अभियान के तहत 1 लाख 56 हजार रुपये राजस्व वसूली की गई। अभी तक 2 लाख 62 हजार रुपये राजस्व वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन


विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने अपनी कमर कस ली है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जांच अभियान शुरू की गई थी। शनिवार को विभाग की ओर से मिश्रबाजार की दूकानों और मकानों के कनेक्शनों की
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की गई थी। एसडीओ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सोमवार को शहर के लालदरवाजा क्षेत्र में 65 दूकानों सहित आवासों के कनेक्शन की जांच की गई। इसमें 10 उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बिजली का लाभ उठा रहे थे। उनका

कनेक्शन काटा गया। साथ ही 15 नए मीटर भी लगाए गए। उपभोक्ताओं से 1 लाख 56 हजार की राजस्व वसूली भी की गई। अधीक्षण अभियंता यूजी अंसारी ने बताया कि अगर एक ही घर में किसी ने दो तरह का कनेक्शन लिया है


तो उसके विरूद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में जेई अकबर अली, चंद्रमा प्रसाद, एसपी चौहान आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed