फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ten crore to fifty roads will be repaired, drains will also be built

नगर की सड़कों पर आवागमन होगा सुगम, फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Fri, 20 Aug 2021 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Ten crore to fifty roads will be repaired, drains will also be built
गाजीपुर। वर्षों पूर्व बनी नगर की सड़कों की दशा सुधरने वाली है। जर्जर हो चुकी नगर की पचास सड़कें न सिर्फ दुरुस्त होंगी बल्कि ढक्कनदार नालियों के साथ ही शौचालय का निर्माण होगा। इसके लिए केंद्रीय वित्त आयोग ने दस करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। कुछ सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। नगर पालिका परिषद प्रशासन का दावा है कि छह माह में नगर की सूरत बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न मुहल्लों में वर्षों पूर्व बनी सड़कें अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जलनिकासी के लिए नाली नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या पैदा होती है। कई सड़कों पर घरों का पानी भी भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। नगर की कई सड़कों की दशा गांव की सड़कों से भी काफी खराब है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों एवं मुहल्लों में शौचालय की व्यवस्था न होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की दशा सुधारने और शौचालय का निर्माण कराने के लिए नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नगर की विभिन्न सड़कों का सर्वे कराया था। इस दौरान बिल्कुल खराब हो चुकी 50 सड़कें चिह्नित की और इन्हें दुरुस्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज कर धनराशि की मांग की। नगर पालिकाके प्रस्ताव पर केंद्रीय वित्त आयोग ने दस करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। साथ ही सड़कों का निर्माण कराने की मंजूरी भी दी है। इसके बाद नगर पालिका की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ का टेंडर हो भी चुका है और उनका निर्माण जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर की कुछ अन्य सड़कें भी है जिन्हें दुरुस्त कराने की दिशा में प्रयास चल रहा है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद शेष बचे मार्गों और ढक्कनदार नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed