{"_id":"6807e79988d17bff8108cd19","slug":"temperatures-above-40-degrees-celsius-intense-sunshine-at-9-oclock-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-131498-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान, नाै बजे ही तीखी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान, नाै बजे ही तीखी धूप
विज्ञापन
गाजीपुर। गर्मी का तेवर तल्ख होता जा रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अब सावधान रहने की जरूरत है। जनपद का अधिकतम तापमान मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार कर गया। यह 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ने लगा है। शरीर की स्फूर्ति कम हो रही है। धूप में आवागमन के बाद कार्यालय, घर या प्रतिष्ठान पहुंचने वालों को पंखे, कूलर व एसी की ठंडक मिलते ही झपकी आनी शुरू हो जा रही है।
मंगलवार को सुबह नौ बजे ही चिलचिलाती धूप ने परेशान कर दिया। बाहर निकलने पर ऐसा लग रहा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। मौसम वैज्ञानिक पहले ही कुछ दिनों के अंदर में जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जता चुके हैं। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि मौसम के मिजाज को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।