फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil Day: 58 cases disposed of in 1345

तहसील दिवस : 1345 में से 58 मामलों का निस्तारण

Wed, 08 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day: 58 cases disposed of in 1345
तहसील दिवस : - फोटो : अमर उजाला
जनपद के पांच तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1345 शिकायतें आयीं, जिसमें 58 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया गया।
विज्ञापन


जखनिया संवाददाता के अनुसार, जिलाधिकारी संजय खत्री की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित प्रार्थना पत्र एक सप्ताह के अंदर निस्तारण नहीं हुए, तो संबंधित विभाग के  अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस पर ग्राम प्रधान बबुरा ने शिकायत किया कि ग्राम में  सार्वजनिक उपयोग की भूमि अतिक्रमण कर ली गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबन्धित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। बबुनी देवी ग्राम पंचायत बबुरा से ही पोखरी में पानी भरने से रोकने की शिकायत की इस पर  जिलाधिकारी ने विकास अधिकारी को तुरंत मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अनिल कुमार ग्राम शिशुआपार ने अतिक्रमण की  शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व एवं पुलिस कर्मियों को लेकर कब्जा हटाने का  निर्देश दिया। 2015-16 के लोहिया ग्राम के हुये कार्यों के सम्बन्ध में शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं परियोजना निदेशक को जांच के लिए मौके पर भेजा।  मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि तहसील दिवस के बाद कामधेनु के 2  लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अधिकारियों की डेली डायरी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वदलीय तहसील विकास एवं जन कल्याण संघर्ष समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य  केन्द्र की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित शिकायती पत्र दिया गया जिसको जिलाधिकारी ने स्वयं अपने स्तर से जांच  करने को कहा। विजली विभाग एवं जल विभाग के अधिकारियों ने 4  दिन में सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

जखानिया तहसील में आयोजित तहसीद दिवस पर 305 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार सदर में अपर जिलाधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ, जिसमें 333 शिकायतें आयीं। मौके पर 5 का निस्तारण किया गया।

जमानिया संवाददाता के अनुसार, तहसील में उपजिलाधिकारी राजकुमार की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं, जिसमें 211 मामले आए, इसमें 4 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार,  उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 288 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 29 का मौके पर निस्तारण किया गया।


सैदपुर संवाददाता के अनुसार, उपजिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 208 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें मौके पर 19 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, जिला विकास  अधिकारी आरके पांडेय, उपजिलाधिकारी जखानिया सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed