फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil Bar Association divided into two groups for the post of president

Ghazipur News: अध्यक्ष पद के लिए दो गुटों में बंटा तहसील बार एसोसिएशन

Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Association divided into two groups for the post of president
कासिमाबाद। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद को लेकर दो गुटों में विभाजित हो गया है। शुक्रवार को एक गुट से अध्यक्ष पद पर जयशंकर गिरी ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन

इधर निर्वतमान अध्यक्ष संजय तिवारी व निर्वाचित संतोष कुमार ने जयशंकर गिरी को सेंट्रल बार एसोसिएशन का सदस्य बताते हुए कहा कि यह शपथ ग्रहण फर्जी है। यह कार्य निंदनीय है।
विज्ञापन

अधिवक्ता जयशंकर गिरी ने बताया कि तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में चार फरवरी को निर्वाचन अधिकारी हरिश्चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव कराने की आम सहमति बनी थी। चार फरवरी को अध्यक्ष पद पर केवल एकमात्र मेरा नामांकन पत्र जमा हुआ था। इस तरह से निर्वाचन अधिकारी हरिश्चंद्र गुप्ता ने मुझे निर्वाचित अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान के अनुसार 25 वर्ष जिस अधिवक्ता की प्रैक्टिस पूरी हो गई है, वही बार का अध्यक्ष या पदाधिकारी हो सकता है। बीते 10 फरवरी को सर्वसम्मति से तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव असंवैधानिक है। कहा कि जो लोग अध्यक्ष और अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने का दावा कर रहे हैं, उनकी प्रेक्टिस 25 वर्ष नहीं हुई है।

मालूम हो कि 10 फरवरी को सर्वसम्मति से तहसील बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया था। इसमें अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार के साथ पूरी कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार राय ने जय शंकर गिरी को अध्यक्ष पद पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तहसील में तहसील बार एसोसिएशन दो खेमों में विभाजित दिख रहा है। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वतमान अध्यक्ष संजय तिवारी और निर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जयशंकर गिरी और अनिल कुमार राय सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य है। उनके द्वारा किया गया शपथ ग्रहण पूरी तरह फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed