फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   teenon paalee kee pareeksha sakushal sampann

तीनों पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न

Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
teenon paalee kee pareeksha sakushal sampann
गाजीपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा शनिवार को भी हुई। कोविड के नियमों का पालन करते हुए तीनों पाली की परीक्षा सकुशल हो गई। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में बीएससी तृतीय वर्ष फिजिक्स की परीक्षा में 178, बाटनी में 127 और स्नातक तृतीय वर्ष राजनीतिशास्त्र की परीक्षा में 301 परीक्षार्थी उपस्थित थे। दूसरी पाली में परास्नातक अंतिम वर्ष केमिस्ट्री (एजी) में एक, हिंदी 96, संगीत सात, संस्कृत 24, इतिहास 75, सैन्य विज्ञान नौ, मनोविज्ञान 42 और भूगोल की परीक्षा में 34 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष इतिहास की परीक्षा में 488 परीक्षार्थी बैठे। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक कला इतिहास, राजनीति शास्त्र, स्नातक विज्ञान में भौतिकी तथा एमए हिंदी एवं भूगोल विषय के पंजीकृत 755 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि 13 अनुपस्थित रहे। केंद्राध्यक्ष डॉ. विमला देवी के निर्देशन में तीनों पालियों की परीक्षा हुई। सहायक केंद्राध्यक्ष की भूमिका डॉ. मदनगोपाल सिन्हा, डॉ. शशिनाथ सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. अरुण कुमार एवं डॉ. संजय कुमार सिंह ने निभाई। डॉ. नीतू सिंह, डॉ. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र, रामलखन यादव, लालचंद पाल, अखिलेश कुमार जायसवाल, विपिन कुमार आदि ने कक्ष निरीक्षक की भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed