फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager returning home after harvesting paddy dies of electrocution

Ghazipur News: धान की कटाई कर घर लौट रही किशोरी की करंट से मौत

Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager returning home after harvesting paddy dies of electrocution
खानपुर। थाना क्षेत्र के लौलेहरा ग्राम सभा के उजरौटी गांव स्थित खेत से धान की कटाई कर घर लौट रही किशोरी की करंट की चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई। छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए लगाए गए कटीले तार में विद्युत करंट की सप्लाई देने से घटना हुई। मृतका के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

लौलेहरा ग्रामसभा के उजरौटी गांव निवासी सविता बिंद (17) पुत्री सुखदेव बिंद धान की फसल कटाकर घर जा रही थी। इधर रास्ते में गांव के ही रामलखन बिंद फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए कटीला तार से घेरने के साथ विद्युत सप्लाई दिए थे। किशोरी ने जैसे ही कटीले तार को पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। आसपास खेतों में धान की कटाई कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। विद्युत सप्लाई कटवा कर गंभीर रूप से झुलसी सविता को सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मृतका की मां गीता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते भाई विशाल काे बिलखता देख ग्रामीणों की आंख भर आईं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि मामला सज्ञान में है। मृतका के बाबा रामा बिंद के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी रामायन बिंद को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed