फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager jumps in Ganga, search continues

किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager jumps in Ganga, search continues
सुहवल। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर युवती के छलांग लगाने के बाद छानबीन करती रजागंज पुलिस। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
शहर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु से शनिवार को एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं चला। पुल की रेलिंग के किनारे रखे बैग और मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमीद सेतु पर शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे एक किशोरी बस से उतरी। वह कुछ देर तक इधर-उधर टहलती रही। इसके बाद अपना बैग, मोबाइल सहित अन्य सामान रेलिंग पर रखने के बाद किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। इधर पुल से गुजर रहे राहगीर शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते ही लोगों को भीड़ लग गई। इधर घटना की जानकारी होते ही रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू करा दी। वहीं पुल की रेलिंग किनारे रखे बैग और मोबाइल के जरिये पुलिस किशोरी की शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद किशोरी की शिनाख्त बिहार के जिला भभुआ के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कलौरा निवासी ज्योति (17) पुत्री श्रीराम यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

वहीं पुलिस किशोरी की तलाश के लिए वाराणसी स्थित एनडीआरएफ टीम से संपर्क करने में जुटी रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी काफी दिनों से कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम बढ़ईपुर गांव में अपने फूफा रामविलास यादव के यहां रहकर पढ़ती थी। वर्तमान समय में वह सिधागरघाट स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी। वह सुबह करीब सात बजे साइकिल से अपने कालेज के पास सिधागरघाट ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकल पड़ी। वहां किसी के यहां साइकिल खड़ी कर बस से सीधे गाजीपुर घाट पहुंची। वहां से पैदल सेतु पर पहुंच अपने पास रखे बैग, मोबाइल आदि रख नदी में छलांग लगा दी। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed