फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager injured in Harsh firing, referred

हर्ष फायरिंग में किशोरी घायल, रेफर

Thu, 28 Apr 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in Harsh firing, referred
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पट्टी खांवपुरा गांव में बुधवार की देर रात तिलकोत्सव में तमंचे से हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी है। इधर, उपचार के लिए जिला अस्पताल आई घायल किशोरी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी हवलदार यादव के पुत्र मोनू यादव का तिलकोत्सव था। रिश्तेदार और गांव के लोग मेहमानों के आवभगत में जुटे थे। रात करीब 12 बजे तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रेवतीपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी विजय यादव तमंचा निकालकर हर्ष फारिंग कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली फंस गई और तमंचे से गोली निकालने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान गोली पास खड़ी रामपुर पट्टी खांवपुरा गांव निवासी शिवानी (13) पुत्री शशिकांत के गले और बाजू में लगने से वह लहूलुहान हो गिर गई। किशोरी के घायल होने के बाद कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल को उपचार के लिए पांडेयपुर मोड़ स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने किशोरी का प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते देर रात जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया ने घायल किशोरी को देखने के साथ परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। इधर आरोपी विजय यादव वहां से फरार हो गया। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि घायल किशोरी के पिता की तहरीर पर हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी विजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना संबंधित पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed