फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager Ganga submerged, search continues

ननिहाल आई किशोरी गंगा डूबी, तलाश जारी

Sat, 19 Dec 2020 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Teenager Ganga submerged, search continues
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के शहबाजकुली ननिहाल आई किशोरी नहाते समय माता-पिता के आंखों के सामने गंगा में डूब गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जाल एवं गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

जंगीपुर थाना क्षेत्र के नगवा चौकिया निवासी प्रतिज्ञा उर्फ निधी (16) बीते 17 दिसंबर को अपने माता-पिता एवं बहन प्रीति एवं हिना के साथ शहबाजकुली स्थित ननिहाल आई थी। सुबह करीब 11 बजे माता-पिता एवं बहनों के साथ नहाने के गंगा घाट पहुंची। किशोरी नहाते समय गहरे पानी में चली गई। जब-तक परिजनों की शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल पर पहुंचते वह पानी में समा गई थी। आंखों के सामाने पुत्री को पानी में समाता देख परिवार के सदस्य बिलखने लगे। इधर हादसे की सूचना मिलते ही नोनहरा पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और पूछताछ के बाद स्थानीय गोताखोरों और नाव के सहारे पानी में जाल डलवाकर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। घंटों मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। वहीं परिजनों के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। उधर युवती के डूबने की सूचना पर जंगीपुर से भी गांव के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। इस संबंध में नोनहरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed