फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager drowns in drain after going to relieve himself

Ghazipur News: शौच के लिए गए किशोर की नाले में डूबकर मौत

Thu, 15 Oct 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in drain after going to relieve himself
भागड़ नाले के गड्ढे में डूबने से मौत की खबर में----निकरोजपुर गांव निवासी---मृतक अमन कुमार की फा
भांवरकोल। शौच के लिए घर से निकले किशोर की मंगलवार की देर शाम भागड़ नाले में डूबकर मौत हो गई। बुधवार को स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ग्रामीणों ने बताया कि निरोजपुर गांव निवासी अमन कुमार (15) मंगलवार शाम शौच की बात कह कर भागड़ नाले में स्थित गड्ढे की तरफ गए थे। बाढ़ का पानी गड्ढे में पानी भरा हुआ था। शौच के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। जब देकर शाम वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने किशोर की तलाश की, लेकिन पता चल नहीं सका।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद अमन को गड्ढे भरे पानी से बाहर निकाला। शव देखते ही परिजन रोने- बिलखने लगे। मृतक अमन दो भाइयों में छोटा था और तरांव स्थित एक इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed