फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Female students raised awareness among bike and car riders

Ghazipur News: छात्राओं ने बाइक और कार सवारों को किया जागरूक

Thu, 15 Oct 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Female students raised awareness among bike and car riders
ढढ़नी चौराहे पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करतीं शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा की एनसीसी
सुहवल। हेलमेट नहीं पहनने पर चालान से बचने की नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा की चिंता करें। इसी संदेश के साथ शिवपूजन इंटर कॉलेज की एनसीसी छात्राओं ने बुधवार को मिशन शक्ति 6.0 के तहत ढढ़नी चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं ने बाइक और कार सवारों को रोककर यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों से जब छात्राओं ने पूछा कि वे अपनी गलती स्वीकार करते हैं या नहीं, तो वाहन चालकों ने गलती मानी और नियमों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन

मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र राय के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान छात्राओं ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल किए। उन्होंने समझाया कि बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनना और कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाना दुर्घटना के दौरान जानलेवा साबित हो सकता है। छात्राओं ने कहा कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जान सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने बाइक चालकों से हेलमेट पहनने और कार सवारों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। अभियान के दौरान आरक्षी जितेंद्र प्रसाद, महिला आरक्षी शाहजहां और अनुराधा गोंड मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed