फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager drawed into ganga

नहाते समय गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत

Sat, 13 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भगीरथपुर ग्रामसभा के वजीराबाद मौजा में शुक्रवार की शाम गंगा में नहाते समय दो किशोर गंगा में डूब गए। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद उनके शव को खोज निकाला गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

भगीरथपुर गांव के वजीराबाद निवासी रामप्रवेश बिंद का पुत्र राजेश बिंद (14) तथा महेन्द्र बिंद का पुत्र निरंजन (15) अपने दो दोस्तों राजू एवं अंबुजा के साथ शुक्रवार की शाम को भैंस चराने गंगा किनारे गए थे। राजेश गंगा में नहाने लगा। नहाते समय वह पानी की धारा में बहने लगा। उसे बहता देख निरंजन उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गया। उसको पकड़ने के प्रयास में दोनों बह गए। बाहर किनारे खड़े उनके दोनों दोस्त यह देखकर चीखते-चिल्लाते हुए भागे। बच्चों की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन बच्चों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण डूबे किशोरों की गंगा में तलाश करने लगे। काफी देर बाद दोनों के शव को खोजकर बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रतन सिंह तथा प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज सिंह पुलिस कर्मियों संग वहां पहुंच गए। इसके बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजेश की मां सविता तथा निरंजन की मां ललिता रो-रोकर बेहाल थीं। क्षेत्राधिकारी रतन सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed