फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager dies due to snakebite, silence spreads

सर्प दंश से किशोर की मौत, पसरा सन्नाटा

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to snakebite, silence spreads
मरदह। थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव में शनिवार को सर्प दंश से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी आकाश राम (15) शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कच्चे मकान में सो रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसे डंस लिया। शनिवार की सुबह हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए मऊ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के उसे झाड़फूंक के लिए बरेसर थाना क्षेत्र के अमवा सिंह गांव के सत्ती धाम ले गए। जहां देर रात तक झाड़- फूंक के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मां पूनम देवी, छोटा भाई अमन और पिता अमरनाथ राम के रोने से गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed