फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager dies due to drowning in Ganga

गंगा में डूबने से किशोर की मौत

Sat, 04 Apr 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in Ganga
बारा। गहमर थाना क्षेत्र के नारीवाली गंगा घाट पर शनिवार की सुबह नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बारा के नारा मुहल्ला निवासी भरत गुप्ता का पुत्र राहुल गुप्ता (14) शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे अपनी बड़ी बहन के साथ गांव में स्थित नारा वाली गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। राहुल को डूबता देख बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक किशोर पानी के अंदर चला गया था। जानकारी होते ही परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने गंगा में किशोर की तलाश शुरु कर दी। परिवार के लोग किनारे बैठकर बिलखते रहे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब नौ बजे किशोर के शव को लोगों ने पानी से बाहर निकाला। शव पर नजर पड़ते ही परिवार वाले दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने में जुट गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोगों ने दाह-संस्कार कर दिया। इस घटना से जहां मृतक के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासियों में शोक की चादर तन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed