फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager commits suicide by consuming poison out of love for a woman

Ghazipur News: महिला के प्रेम में किशोर ने जहर खाकर जान दी

Fri, 03 Jan 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by consuming poison out of love for a woman
दिलदारनगर। चंदौली से आए किशोर प्रेमी ने महिला प्रेमिका से मुलाकात न होने पर क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। बताया गया कि महिला ने मिलने से इन्कार कर दिया था। वह रात भर उसके दरवाजे पर उसका इंतजार करता रहा। इधर, मृतक के चाचा ने आरोप लगाया कि महिला ने किशोर को बुलाकर कुछ लोगों की मदद से उसे जहर खिला दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंदौली जनपद के थाना केदरवा अंतर्गत ककरेत गांव निवासी आशुतोष राय (15) का दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस के मुताबिक दोनों के प्रेम की जानकारी दोनों के परिवारवालों को थी। मामले को लेकर पंचायत भी हो चुकी थी। इधर, नव वर्ष पर महिला से मिलने के लिए किशोर उसके घर पहुंच गया लेकिन महिला ने उससे मिलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

किशोर पूरी रात महिला के दरवाजे पर इंतजार में खड़ा रहा और सुबह होने पर उसने जहर खा लिया। उधर, किशोर के चाचा सतीश राय ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि महिला ने खुद आशुतोष को बुलाया और कुछ लोगों के सहयोग से उसे जबर्दस्ती जहर खिला दिया। हालत खराब होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को अचेतावस्था में जमानिया सदर अस्पताल ले गई। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किशोर ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed