फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenage girl's body found in bushes near railway track

Ghazipur News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिला किशोरी का शव

Sun, 11 May 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl's body found in bushes near railway track
सैदपुर (गाजीपुर)। रफीपुर मसूदहा गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर रेलवे ट्रैक के किनारे रविवार को झाड़ियों में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका के सिर के पीछे गहरे चोट के निशान थे और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। जमीन पर गिरे खून को देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी भेजने के बाद शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे गांव के लोग रेलवे ट्रैक के किनारे पशुओं को चरा रहे थे। तभी उनकी नजर झाड़ियों में एक 16 वर्षीय किशोरी के शव पर पड़ी। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने मृतका की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। सफलता न मिलने पर उसे मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया गया। वहीं घटनास्थल के आसपास घंटों पुलिस छानबीन में जुटी रही। पुलिस प्रथमदृष्टया ट्रेन से गिरकर मौत मान रही है। हालांकि विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया सहित आसपास के थानों की भी मदद ली जा रही है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। सैदपुर सीओ अनिल कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed