फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Technical training is being provided to 450 trainees

Ghazipur News: 450 प्रशिक्षार्थियों को दी जा रही तकनीकी जानकारी

Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Technical training is being provided to 450 trainees
गाजीपुर। भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सुचारू संचालन के लिए बुधवार को जनपद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तहसील सदर और नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद में आयोजित यह प्रशिक्षण अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। तहसील सदर का प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ से आए उप निदेशक/मंडल प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार वर्मा, जिला प्रभारी शिवम सिंह, मास्टर ट्रेनर राजवंत सिंह और आलोक तिवारी (डायट) ने प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत कराया। कुल 9 बैचों में आयोजित इस प्रशिक्षण में 18 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 450 प्रशिक्षार्थियों को डिजिटल जनगणना और डेटा संकलन से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद के सभागार में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन अधिशासी अधिकारी ने किया। यहां एक बैच में दो फील्ड ट्रेनर्स द्वारा 38 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के अगले चरण में 23 और 24 अप्रैल को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एंट्री, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की पहचान और फील्ड वर्क के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी निष्ठा और शुद्धता के साथ डेटा संकलन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed