फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   techer

मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया

Tue, 09 Jul 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
techer
गाजीपुर। विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासंघ ने मंगलवार को विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डा. कृष्णमोहन यादव ने कहा कि माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक लंबे समय से 21000 विद्यालयों में कार्यरत लगभग साढ़े तीन लाख शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार मांग पूरी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हो रहा है कि सरकार शिक्षकों के लिए मानदेय पारिश्रमिक 15000 मासिक देना सुनिश्चित कर रही है, जो स्वागत योग्य है, लेकिन धनराशि देने की जिम्मेदारी शुल्क के माध्यम से प्रबंधकों पर थोप रही है। जबकि यह विद्यालय प्रदेश के अति पिछड़े ग्रामीण इलाकें में स्थापित है। यहां प्रति व्यक्ति निम्न आय होने के कारण शुल्क की प्रतिपूर्ति न हो पाती है, जिसके कारण बच्चों के शुल्क से प्रंबधक द्वारा शिक्षकों को 15000 मानदेय दिया जाना है। आय होने के का्रण शुल्क की प्रतिपूर्ति नहीं हो पाती है, जिसके कारण बच्चों के शुल्क से प्रबंधक द्वारा शिक्षकों को 15000 मानदेय दिया जाना कोरी कल्पना होगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा मानदेय 15000 तक किएजाने के साथ यह राशि राजकीय कोषागार से सीधे शिक्षकों के खाते से देना सुनिश्चित करते हउए 2017 में विधानसभा चुनाव के समय शिक्षकों से किए गए अपने वादे दो सरकार पूरा करें। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षण को सौपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामजन्म सिंह यादव, प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजनारायण सिंह संरक्षक मुजुर सिंह यादव, प्रदेश सचिव एमके कुरैशी, राजेश सिंह यादव, मुन्ना सिंह यादव, सुनील राम, रामायण सिंह यादव, विनय कुमार पांडेय, सुकवास सिंह कुशवाहा, सतीश सिंह यादव, अजमल हक अंसारी, गिरिशचंद्र मिश्रा, रामप्यारे सिंह यादव, तारकेश्वर पांडेय, प्रभाकर यादव, रमेश सिंह, रामप्रकाश सिंह यादव, विनय कुमार बिंद, विजेंद्र सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार यादव, रमाशंकर यादव, पवन सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, राहुल विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed