{"_id":"5e7cc7aa8ebc3e72c44586a8","slug":"teams-investigating-suspects-from-door-to-door-ghazipur-news-vns5177570183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पहुंच कर संदिग्धों की जांच कर रही टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पहुंच कर संदिग्धों की जांच कर रही टीमें
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। बृहस्पतिवार को जिले में एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। इधर विदेशों तथा संवेदनशील राज्यों से आए लोगों की बनाई गई सूची के आधार पर लोगों के घर-घर जाकर जांच का काम किया जा रहा है। इस काम में कुल 16 टीमें लगाई गई हैं। जिले में इस प्रकार के करीब आठ हजार लोगों की जांच हो रही है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को करीब 70 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। यहां के कोरोना वार्ड में कुल छह मरीज भरती हैं जिसमें से एक को देर शाम तक घर भेज दिया गया। सभी को रहन-सहन के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना प्रभावित देशों कुवैत, ईरान, सिंगापुर, थाईलैंड, सउदी अरब, दुबई सहित मुंबई, सूरत, चेन्नई, असोम आदि हिस्सों से आने वाले लोगों को लेकर जिले के लोगों मतें दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूसरे देशों तथा अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कराई गई है। इस सूची के आधार पर जिले भर में 16 टीमें बनाई गई है जो घर-घर जाकर
पहले चरण में जांच, स्क्रीनिंग तथा काउंसिलिंग कर रही है। बृहस्पतिवार को सभी ब्लाकों में यह काम चल रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीसी मौर्य ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए ब्लाकवार स्वास्थ्य विभाग की टीम बना ली गई है। सभी टीमें सक्रिय है और घर-घर जांच जारी है। सभी लोगों को घरों में रहने के साथ ही आवश्यक सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
0000
गांवों में घूम रहे बाहर से आए लोग
सादात। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में मुंबई से 35 लोग आए हैं जबकि पहाड़पुर खुर्द में 25 और डोरिया गांव मे आठ लोगों के बाहर से आने की खबर है। खास बात यह है कि यह सभी लोग गांव की गलियों तथा सड़कों पर घूम रहे हैं। कोरोना वायरस के बचाव के निर्देश का जरा भी पालन नहीं कर रहे हैं। और न ही अभी तक इनकी जांच ही की गई है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घर में रहने और जांच करा लेने की हिदायत भी दे चुकी है लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं है।